facebook

वास्तु अनुसार घर में कौन सी पेंटिंग को लगाना होता है अति शुभ 

वास्तु

वास्तु शास्त्र में हर चीज का महत्व होता है इसी तरह पेंटिंग का भी बहुत महत्व होता है। वास्तु के अनुसार हर पेंटिंग कुछ न कुछ संकेत देती है। हर पेंटिंग कोई न कोई सन्देश देती है। कलाकृतियाँ और पेंटिंग ऐसी कलाएं जिसका असर व्यक्ति के दिमाग पर होता है। व्यक्ति घर में वो ही पेंटिंग रखते हैं जो उनको बहुत अच्छी लगती है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी से जुड़ें और अपनी सभी समस्याओं का समाधान पाएं। श्री आलोक खंडेलवाल एक विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं जो आपकी चिंताओं पर सर्वोत्तम मार्गदर्शन करेंगे।

वास्तु अनुसार घर में कोई भी पेंटिंग लगाने से पहले सावधानी जरुरी है। पेंटिंग घर की ऊर्जा और कम्पन पर प्रभाव डालती है। इसी कारण वास्तु अनुसार कुछ तस्वीरे घर पर लगाना शुभ होता है और कुछ तस्वीरे लगाना अशुभ। आज की पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी पेंटिंग्स के बारे में बताने वाले हैं जो आप लगाएगे तो आपके और आपके परिवार के लिय शुभ होगा और साथ यह भी बताएंगे कि घर में कैसी पेंटिंग रखा अशुभ होता है, इसलिए पोस्ट के अंत तक बने रहिए।

घर के लिए शुभ पेंटिंग्स

  • मछली 

वास्तु शास्त्र अनुसार मछली घर में रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि रंग बिरंगी मछलियाँ घर में रखी जाए तो परिवार पर आने वाली सब मुसीबते दूर हो जाती है। इसी कारण कई लोग अपने घर में एक्वारियम रखते हैं। मछलियाँ रखना तो आसान है लेकिन इनका ध्यान रखना भी जरुरी है।  यदि आपके पास इनकी देखभाल का समय नही है तो आप रंग बिरंगी मछलियों की पेंटिंग लगा सकते हैं। इस पेंटिंग को आप उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर पूर्व दिशा मे लगा सकते हैं। ये सभी दिशाएँ शुभ होती हैं। आप इस पेंटिंग को घर के मुख्य दरवाजे के बाई तरफ लगा सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

  • राधा कृष्ण 

कृष्णा और राधा की जोड़ी वो जोड़ी है जिसका प्रेम सभी के लिए एक मिसाल है। वास्तु अनुसार यदि राधा कृष्ण की पेंटिंग लगाई जाए तो वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति और पत्नी के बीच प्रेम और सम्मान बना रहता है। राधा कृष्ण की पेटिंग घर के बेडरूम में लगाना शुभ होता है। वास्तु अनुसार यदि इस पेंटिंग को गर्भवती स्त्री के कमरे में लगाया जाए तो उसका मन शांत रहता है। गर्भवती स्त्री के कमरे में कृष्ण के बाल रूप की पेंटिंग लगानी चाहिए। यदि बेडरूम में राधा कृष्ण की पेंटिंग लगा रहे हैं तो उसके ठीक सामने वाली दीवार पर वैवाहिक जोड़े की तस्वीर अर्थात पति पत्नी की तस्वीर लगानी चाहिए। राधा कृष्ण की तस्वीर ऐसी जगह लगानी चाहिए जहाँ से आप उसे अच्छे से देख सके।

यह भी पढ़ें:- वास्तु अनुसार किचन कैसी होनी चाहिए 

  • घोड़े 

वास्तु अनुसार घर में घोड़े की पेंटिंग लगाना शुभ होता है क्योकि दौड़ता हुआ घोडा विजय, शक्ति, उपलब्धि, स्वतंत्रता और निष्ठा का प्रतीक है।  इस पेंटिंग को लिविंग रूम में या स्टडी रूम में लगाना सही होता है। इसे ऑफिस में लगाने से उन्नति होती है। इसे लगाने से व्यक्ति की और ऑफिस में काम करने वालो की कार्यक्षमता बढती है और काम में सफलता भी मिलती है। यदि घर पर 7 घोड़ो की दौड़ती हुई तस्वीर लगाई जाए तो शुभ होता है। इस पेंटिंग को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे दक्षिण दिशा में भी लगा सकते हैं, ऐसा इसलिए क्योकि धर्म शास्त्र और वास्तु अनुसार 7 अंक शुभ होता है।

  • फॅमिली फोटो 

ऐसा अक्सर होता है कि परिवार के सदस्यों के बीच बहस और मन मुटाव होते रहते हैं और आपस में अच्छी नही बनती है ऐसे में यदि घर में फॅमिली फोटो लगा दी जाए तो अच्छा असर पड़ता है। वास्तु अनुसार यदि घर की एक दीवार पर यदि घर के सदस्यों की तस्वीरे लगाई जाए तो परिवार के साथ बिताए ख़ुशी के पल मन में प्यार की भावना जगा देते हैं। इससे उनके बीचे के मनमुटाव और झगड़े दूर होने लगते हैं।

  • जल 

घर में पर्वत और शांत जल की पेंटिंग लगाना शुभ होता है। इसे आप किचन, स्टडी रम या लिविंग रूम में लगा सकते है। इसे आप पूर्व या उत्तर दिशा में लगाए।  इस दिशा में यदि जलप्रपात की पेंटिंग लगाई जाए तो घर में ऊर्जा बनी रहती है और धन अर्जन के आसार भी बनते हैं। वास्तु अनुसार घर की पूर्व दिशा में बहती नदी या झरने की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इस उपाय से घर में शांति आती है और आपसे मतभेद भी दूर होते हैं।

  • महात्मा बुद्ध की पेंटिंग

घर में महात्मा बुद्ध की पेंटिंग लगाना शुभ होता है। बुद्ध शांति, साहस, ज्ञान और ध्यान का प्रतीक है। इसे भोजन कक्ष, पूजा कक्ष और स्टडी रूम में लगाना शुभ होता है।

  • सरस्वती माँ की पेंटिंग

सरस्वती माँ ज्ञान की देवी हैं और यदि इनकी पेंटिंग को ऑफिस या स्टडी रूम में लगाया जाए तो वहां सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है और बच्चे उन्हें देखकर पढने के लिए प्रेरित होते हैं।वास्तु अनुसार आप नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करने वाली पेंटिंग्स जैसे बहता हुआ झरना, आक्रामक तस्वीरे, युद्ध, समाधी, कब्र, जानवर, सनसेट आदि तस्वीरे नही लगानी चाहिए। वास्तु अनुसार ये अशुभ पेंटिंग्स हैं। यदि आप वास्तु से जुडी सलाह किसी एक्सपर्ट वास्तु विशेषज्ञ से करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करे।

यह भी पढ़ें:- वास्तु शास्त्र में चारों दिशाओं का क्या महत्व है ?

वास्तु अनुसार घर में कौन सी पेंटिंग को लगाना होता है अति शुभ 
Scroll to top