facebook

हथेली पर यदि है ये निशान तो होगी धन दौलत

हथेली पर निशान

हस्त रेखा ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है और इस विद्या का भी विशेष महत्व है। सदियों से ज्योतिष शास्त्र का उपयोग किया जा रहा है। राजा महाराजा और महत्वपूर्ण लोग ज्योतिष शास्त्र में बहुत विश्वास करते थे और आज भी बहुत लोग हस्तरेखा शास्त्र में विश्वास करते हैं। जब भी कोई किसी फील्ड  में काम करने की सोचता है तो उसके मन में ये विचार जरुर आता है कि किसी अनुभवी और विशेषज्ञ हस्तरेखा ज्योतिष को अपना हाथ दिखाए ताकि वो बता सकते कि ये फील्ड उसके लिए सही है या  नही। हस्तरेखा इतनी विशाल विद्या है कि इसमें व्यक्ति के वर्तमान के साथ साथ भूत और भविष्य के बारे में भी जानकारी और रहस्य बताए जा सकते हैं।

धन के लिए हमारी हथेली में कुछ खास निशान होते है जनिये कुछ खास चिन्ह भविष्य के बारे में भी जानकारी के लिए  हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें

व्यक्ति की हथेली में कई रेखाएँ और चिन्ह होते हैं जिससे उसके जीवन में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन चिन्हों और रेखाओं के आधार पर पहले हो चुकी घटनाओं के बारे में भी बताया जा सकता है। इस विद्या को शकुन शास्त्र कहते हैं। शकुन शास्त्र के विषय में सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित है। ये चिन्ह बता सकते हैं कि आने वाले समय में व्यक्ति किस तरह का जीवन जीने वाला है और उसे सफलता मिलेगी या नही। इतना ही हथेली के निशाना व्यक्ति के जीवन में धन दौलत की जानकारी भी देते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि हाथो में दिख रही रेखाएं और चिन्ह धन की स्थिति के बारे में क्या जानकारी देती है।

चलिए शुरू करते है-

  • यदि व्यक्ति की हथेली में गोलाई के आकार की हस्त रेखा हो, त्रिकोण का निशाना हो और मस्तिष्क की रेखा कई भागो में बटी हुई हो तो इसका अर्थ है व्यक्ति को बिना परिश्रम के धन धान्य प्राप्त होने का संयोग है। ये तीनो योग यदि किसी हथेली में होंगे तो ही इस तरह धन धन्य मिलने का योग होगा। आपको जानकार हैरानी होगी ऐसा संयोग होने से धन एक बार नही कई बार मिलने की सम्भावना होती है।
  • भाग्य रेखा भाग्य, जीवन रेखा जीवन, मस्तिष्क रेखा मनोस्थिति के बारे में बताती है। यदि ये तीनो रेखा किसी हथेली में बहुत लम्बी हों और इनके ऊपर कोई ख़राब फल देने वाला निशान हो तो व्यक्ति को लाभ होता है। ये लक्ष्ण उसे लाभ पहुचाएंगे। इस योग से व्यक्ति को धन बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। यदि व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से ही जीवन रेखा निकल रही हो तो उस व्यक्ति को अपार धन मिलने का संयोग होता है।
  • यदि व्यक्ति की हथेली भारी हो और सभी उँगलियाँ कोमल, लम्बी और नरम हो तो इस बात की पूरी सम्भावना है कि उसके पास धन धान्य होगा। इस योग वाले व्यक्ति को बहुत धन प्राप्त होने का संयोग होता है।
  • यदि मध्यमा उंगली के करीब शनि पर्वत हो और दो या इससे ज्यादा रेखाएं वहां आकर मिल रही हो तो सुख समॄद्धि और धन-धान्य का बहुत अच्छा संयोग होता है। 
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत बहुत उभरा हुआ है और उसके हाथ की जीवन रेखा एक सही घूमावदार आकार लिए हुए है तो ये योग व्यक्ति के अमीर और समृद्ध होने का सूचक होता है। लेकिन यदि मस्तिष्क रेखा टूटी हुई है तो शुभ नही माना जाता है। यदि एक रेखा जीवन रेखा पर भाग्य रेखा से आती है तो व्यक्ति के पास भरपूर धन के आगमन का योग होता है। व्यक्ति की हथेली में मांसल और गुलाबी रंग होना भी धन धान्य का सूचक है।
  • अगर हथेली की सभी उँगलियाँ पतली और सीधी हो, गुरु पर्वत तक ह्रदय रेखा बिना टूटे जा रही हो और व्यक्ति की हथेली में एक से ज्यादा भाग्य रेखा हो तो ये आर्थिक रूप से संपन्न होने का संयोग बनाता हैं। ऐसे व्यक्ति के पास बहुत सारा धन आने की सम्भावना होती है।
  • यदि किसी हथेली में चन्द्र पर्वत से होकर कोई रेखा शनि पर्वत की तरफ जा रही है और कोई त्रिभुज निशान इस रेखा पर कही हो तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
  • यदि व्यक्ति की हथेली में कोई रेखा चन्द्र पर्वत से निकलकर मस्तिष्क रेखा से आकर मिल जाए तो ऐसे योग के कारण व्यक्ति भावनाओं में बहकर धनहानि उठा बैठता है। इस योग वाले व्यक्ति की आय ठीक ठीक होती है।
  • जब हथेली की भाग्य रेखा शुरू में मोटी हो और बात  में पतली हो रही हो और शनि पर्वत तक आकर ख़त्म हो जाए तो और व्यक्ति की उँगलियाँ सीधी और पतली हो तो उसे धन प्राप्ति का योग होता हैं। रेखाओ के इस योग के साथ साथ सूर्य, गुरु, बुध और शनि पर्वत की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। व्यक्ति के हाथ का रंग भी साफ़ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- क्या आपकी हथेली में है विदेश यात्रा का योग?

हथेली पर यदि है ये निशान तो होगी धन दौलत
Scroll to top