facebook

सपने में किस पशु को देखने का क्या है संकेत?

सपने में पशु देखने के संकेत

सपने तो हम सभी देखते हैं। कोई खुली आँखों से देखता है, तो कोई आँखें बंद करके। कई बार तो हम सपनों में ऐसी दुनिया देख लेते हैं जो हमारी वर्तमान दुनिया से लाख गुना बेहतर होती है। हमारे सपने भी एक जैसे नहीं होते हैं। अपने सपनों में बहुत सारे अलग अलग दृश्य देखते हैं, अलग अलग इंसानों को देखते हैं। कभी कभी तो ऐसे इंसानों को भी देख लेते हैं जिन्हें हम जानते तक नहीं हैं और कभी पशुओं को या पक्षियों को भी देखते हैं। लेकिन सपने में इन सबको देखने का मतलब क्या होता है। 

आज के लेख में हम जानने वाले हैं कि सपने में पशु दिखने का क्या अर्थ होता है? कौन सा पशु हमारे सपने में आकर क्या संकेत करना चाहता है?

आज ही हमें कॉल करके अपना स्लॉट बुक करें और पाएं सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषीय परामर्श विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा ।

सपने में शेर देखना-

सपने में शेर देखना ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है। शेर दिखने का अर्थ है कि जातक शक्तिशाली व्यक्तित्व का स्वामी है व अपने आसपास के लोग उससे प्रभावित हैं। ऐसा जातक अपने शत्रुओं से डरता नहीं है बल्कि अपने साहस से उन पर विजय प्राप्त करता है। यह जातक की कानूनी जीत का भी संकेत है। अगर शेर व शेरनी एक साथ सपने में दिख जाएँ तो इसका मतलब है कि जातक का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। 

सपने में गाय देखना-

गाय का सनातन धर्म में क्या महत्व है, ये बात किसी से छुपी नहीं है। लेकिन गाय का सपने में महत्व कम ही लोग जानते हैं। सपने में गाय के दिखने से जातक की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा जातक को अपने कार्यक्षेत्र से धन लाभ भी होता है। सपने में अगर गाय पाने बछड़े के साथ दिखे तो जातक को संतान सुख प्राप्त होता है।

सपने में हाथी देखना-

सपने में हाथी देखना भी ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है। यह जातक के भाग्य में वृद्धि करता है। हाथी धन व सम्मान की प्राप्ति का सूचक है। इसके अलावा हाथी दिखने से जातक के परिवार में भी सुख समृद्धि आती है। सपने में हाथियों का झुंड दिखने का अर्थ है कि जातक को मिलने वाले शुभ फल में दुगुनी बढ़ोत्तरी होगी। 

सपने में घोडा देखना-

सपने में काला घोडा दिखने पर जातक के मान सम्मान में वृद्धि होती है। सपने में सफेद घोड़े पर कीचड़ लगा हुआ हो तो ऐसे जातक के साथ उसका कोई नजदीकी धोखा कर सकता है। सपने में घोड़े से गिरने का मतलब कुछ अशुभ होने का संकेत है। ऐसी स्थिति में जातक को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 

सपने में बिल्ली देखना-

सपने में बिल्ली देखना ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा सपना जातक के लिए निकट भविष्य में आने वाले किसी कष्ट का संकेत करता है। अगर सपने में बिल्लियाँ लड़ते हुए दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि जातक का किसी प्रियजन से झगड़ा हो सकता है। 

सपने में हिरण देखना-

सपने में हिरण दिखना, ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया है। हिरण का बच्चा जातक की संतान के लिए अच्छा संकेत है। वही अगर हिरण भागता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है कि जातक की यात्रा लंबी और सुखदायी होने वाली है। हिरण का जोड़ा वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत है। 

सपने में कुत्ता देखना-

सपने में कुत्ता दिखना, किसी पुराने दोस्त के मिलने का संकेत है। अगर सपने में कुत्ता काटते हुए दिखे तो जातक को उसके शत्रुओं से खतरा हो सकता है। 

सपने में बकरी देखना-

सपने में बकरी अगर खेत में घूमती हुई दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि खेत में फसल अच्छी हो सकती है। 

निष्कर्ष-

इस प्रकार से हमने सपने में दिखने वाले जानवरों से मिलने वाले संकेतों का विस्तार से विश्लेषण किया। 

सपने में किस पशु को देखने का क्या है संकेत?
Scroll to top