facebook

नई नौकरी कब शुरू करें, ये हैं खास कामों के लिए शुभ दिन

alok astrology

आजकल नौकरी की तलाश में हर कोई है। जिसके पास नौकरी नहीं है वो नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहा है और जिसके पास पहले से नौकरी है वो और अच्छी नौकरी ढूंढ रहा है। नौकरी के अलावा बहुत सारे शुभ व आवश्यक कार्य है जिनके लिए हम शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। 

अपनी समस्याओं पर सर्वोत्तम मार्गदर्शन के लिए ज्योतिष भविष्यवाणी प्राप्त करें और संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी द्वारा विस्तार से जानें।

आज के लेख में हम जानने वाले हैं कि साल 2022 में नौकरी के योग कब बन रहे हैं? इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 2022 में शुभ मुहूर्त कौन कौन से हैं?  

मेष राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह का समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान गुरु का गोचर होने से विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलने वाली है। जो जातक नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हे इस दौरान विशेष खुशी मिल सकती है। मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए नौकरी या अन्य कोई शुभ कार्य करने के लिए मंगलवार के दिन का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा गुरुवार व रविवार का दिन भी इनके लिए उत्तम फल देने वाला सिद्ध होता है। इसके अलावा मेष राशि के जातकों के लिए अंक 9 व नौ अंक की पूरी सीरीज शुभ मानी जाती है।  

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष शुभ माना जाता है। इसके अलावा बुधवार व शनिवार का दिन भी वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम माना गया है। शुभ अंक की बात करें तो वृषभ राशि के लिए अंक 6 व इसकी पूरी सीरीज शुभ मानी जाती है। इस सीरीज में 15 और 24 जैसे अंक भी शामिल हैं। वृषभ राशि के जातकों को नौकरी या कोई अन्य शुभ कार्य करते समय शुभ दिन व शुभ तिथि का ध्यान रखने से उस कार्य में सफलता प्राप्त होती है। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इसके अलावा गुरुवार का दिन भी उत्तम फल प्रदान करने वाला होता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए अंक 5 सर्वाधिक भाग्यशाली माना जाता है। 

कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

कर्क राशि के जातकों के लिए सर्वाधिक शुभ दिन सोमवार माना गया है। इसके अलावा अंक 2 व अंक 7 इस राशि के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं। 

सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

सिंह राशि के जातकों के लिए सबसे अधिक शुभ दिन रविवार को माना जाता है। सिंह राशि के जातकों के लिए अंक  1 व अंक 4 बेहद भाग्यशाली माने गए हैं। 

कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ दिन बुधवार माना गया है। कन्या राशि के जातकों के लिए अंक 5 व उसकी पूरी सीरीज शुभ मानी जाती है। 

तुला राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना गया है। अंक 6 व इसकी पूरी सीरीज तुला राशि के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होती है। 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

मंगलवार का दिन वृश्चिक राशि के लिए सर्वाधिक शुभ माना गया है। इसके अलावा अंक 9 भी इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम देता है। 

धनु राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

गुरुवार का दिन धनु राशि के लिए सर्वाधिक शुभ माना गया है। अंक 3 व उसकी पूरी शृंखला धनु राशि के लिए शुभ मानी गई है। 

मकर राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

शनिवार का दिन मकर राशि के लिए सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इसके अलावा अंक 4 व अंक 8 इस राशि के जातकों को बेहतर परिणाम देते हैं। 

कुम्भ राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

शनिवार व मंगलवार का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। अंक 8 इस राशि के लिए शुभ माना गया है। 

मीन राशि के जातकों के लिए शुभ दिन-

गुरुवार मीन राशि के लिए शुभ माना गया है। इसके अलावा अंक 3 व अंक 7 इस राशि के लिए अत्यंत शुभ परिणाम देता है। 

निष्कर्ष-

इस प्रकार से हमने सभी राशि के जातकों के शुभ दिन व शुभ अंक के विषय में जाना। नौकरी या अन्य कोई शुभ कार्य प्रारंभ करने के लिए अपने शुभ दिन व अपने शुभ अंक का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।

नई नौकरी कब शुरू करें, ये हैं खास कामों के लिए शुभ दिन
Scroll to top