Notice: Function is_home was called incorrectly. Conditional query tags do not work before the query is run. Before then, they always return false. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.1.0.) in /home/l93y487memcp/public_html/alokastrology.com/blog/wp-includes/functions.php on line 6121
अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय    - Blog

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय   

अच्छी नींद

सेहतमंद रहने के लिए खाने पीने के साथ साथ नींद भी बहुत जरुरी है।  नींद हमारे दिमाग को रिलैक्स करती है और हमे अगले दिन काम करने के लिए ऊर्जा देती है।  अच्छी और गहरी नीद से तन के साथ साथ मन भी तरोताजा और ऊर्जावान हो जाता है। जिनको नींद नही आती है वो ज्यादातर दुखी, कमजोर,आलसी होते हैं। 

जानिए अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय   विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल जी से ऑनलाइन ज्योतिष परामर्श बुक करें. 

नींद बिगड़ने के पीछे का आयुर्वेदिक कारण

आयुर्वेद के अनुसार वो व्यक्ति सेहतमंद होता है जिसके वात, पित्त, कफ में संतुलन है।  इनमें असंतुलन की वजह से सेहत से जुडी परेशानी आने लगती है।  आयुर्वेद अनुसार अनिद्रा का मुख्य कारण बात दोष का बिगड़ जाना होता है।  इस दोष के कारण व्यक्ति सो नही पाता है और उसका दिमाग फालतू की बाते सोचने लगता है और पुरानी घटनाओं के बारे में विचार करता रहता है।  व्यर्थ की चिन्ताओ से उसका दिमाग भारी हो जाता है और रात भी करवटे लेता रहता है लेकिन उसे नींद नही आती है।  देर से जब नींद जैसे तैसे आती है तो अगले दिन आलस महसूस करता है और सोके उठने के बाद भी उसे थकावट होती है। 

अच्छी नींद क्या है और उसके फायदे

  • अच्छी नींद उसे कहते हैं जो व्यक्ति को बिस्तर पर लेटते ही आ जाती है और बहुत गहरी नींद में सो जाता है और जब वो सुबह उठता है तो वो तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करता है।  अच्छी नींद आने के कई फायदे हैं जैसे-
  • नींद आने से हमारा ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है और दिल भी स्वास्थ्य बना रहता है।  आयुर्वेद अनुसार स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। 
  • अच्छी नींद आने से व्यक्ति का स्ट्रेस लेवल बहुत कम होता है । 
  • विशेषज्ञो के अनुसार जो लोग देर तक जागकर काम करते हैं उनको कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर की सम्भावना बाकि लोगो के मुकाबले ज्यादा होती है।  रिसर्च के अनुसार मेलाटोनीन हार्मोन पर तेज रौशनी का बहुत बुरा असर होता है।  मेलाटोनीन हार्मोन की वजह से नींद अच्छी आती है और इस पर बुरा प्रभाव पड़ने से व्यक्ति को नींद नही आती है और कई बार इसकी वजह उसे ट्यूमर भी हो जाता है। 
  • रात को अच्छी नींद लेने से व्यक्ति पहले के मुकाबले ज्यादा काम अच्छे तरीके से कम समय में  कर पाता है। 
  • ज्यादा काम करने पर भी व्यक्ति को थकावट नही होती है। 
  • अच्छी नींद लेने से व्यक्ति की याद्दाश्त तेज होती है और वो कोई भी बात जल्दी समझ जाते हैं और उन्हें वो लम्बे समय तक याद रहती है। 
  • अच्छी नींद लेने से एकाग्रता अच्छी हो जाती है, इसलिए खासकर बच्चो को जल्दी सोने की आदत डालनी चाहिए। 
  • अच्छी नींद की वजह से व्यक्ति का बुढ़ापा समय से पहले नही आता है और काफी समय तक सुन्दर और स्वस्थ रहते हैं। 

कम नींद होने के नुक्सान

  • जिनको नींद  कम आती है वो मानसिक रोगों का शिकार हो जाते हैं। 
  • सोकर उठने पर भी उनका तन और दिमाग दोनों रिलैक्स न होकर स्ट्रेस में होता है और उनका दिमाग और शरीर बहुत जल्दी थक जाते हैं। 
  • नींद न करने की वजह से ब्यक्ति का पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और उसे कब्ज बनी रहती है। 
  • अच्छी नींद न मिलने पर व्यक्ति की स्मरणशक्ति कम होने लगती है। 
  • व्यक्ति चिडचिडा हो जाता है और कई बार डिप्रेशन में चला जाता है। 
  • व्यक्ति छोटी छोटी बात पर बार बार गुस्सा करने लग जाता है। 
  • बिना काम किए ही व्यक्ति थका थका सा महसूस करता है और उसका सिर भारी भारी रहता है। 
अच्छी नींद लाने के आयुर्वेदिक घरेलु उपचार
  • व्यक्ति अपने आहार में बदलवा लाकर इस परेशानी से निजाद पा सकता है।  उसे अपने भोजन में दूध, अखरोट, बादाम और दलिया शामिल करना चाहिए, इससे उसे बहुत अच्छी नींद आती है।  
  • रात को सलाद भी खाए।  इसको खाने से व्यक्ति की बॉडी में लैक्टोकैरियम नामक तत्व आएगा जिससे उसका शरीर रिलैक्स हो जाएगा और उसको नींद आ जाएगी। 
  • रात को दूध पीकर सोने से नींद आ जाती है। 
  • व्यक्ति को भोजन में दूध से बने प्रोडक्ट्स शामिल करने चाहिए। 
  • सोने से पहले यदि चेरी खाई जाए तो नींद अच्छी आती है।  जिनके नींद न आने की प्रॉब्लम हैं उन्हें 1 कप चेरी जूस दिन में दो बार पीना चाहिए। 
  • रात को चावल खाने से नींद अच्छी आती है।  इसमें ग्लिसेमिक इंडेक्स, सेरोटोनिन ट्रिप्टोफेन नामक रसायन होते हैं जो नींद लाने में मदद करते हैं। 
  • रोज नियम से प्राणायाम और ध्यान करने से अनिद्रा की परेशानी दूर हो जाती है। 
  • जब सोने जाए तो कमरा साफ़ सुथरा होना चाहिए और कमरे में रौशनी कम होनी चाहिए। 
  • रात को सोने से पहले हाथ पैर पानी से धो ले और फिर सरसों के तेल से पैरो के तलवो पर मालिश करे। इससे दिमाग शांत होता और नींद आ जाएगी। 
  • अश्वगंधा और सर्पगंधा जड़ी बूटी का चूर्ण बराबर मात्रा मिलाकर रख लें। रात को इसमें से 3 ग्राम चूर्ण पानी के साथ ले लें,नींद अच्छी आने लगेगी। 
  • ब्राह्मी, खुरासानी, अश्वगंधा, शतावरी, शंखपुष्पी, आँवला, मुलेठी, जटामांसी और अजवायन 50 50 ग्राम ले और मिक्स करके चूर्ण बना ले। अब इसमें से रोज रात को 5 ग्राम दूध के साथ ले लें। 

ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही हो तो डॉक्टर से जरुर संपर्क करे। 

यह भी पढ़ें –माइग्रेन के दर्द का आयुर्वेदिक इलाज

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय   
Scroll to top