Notice: Function is_home was called incorrectly. Conditional query tags do not work before the query is run. Before then, they always return false. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.1.0.) in /home/l93y487memcp/public_html/alokastrology.com/blog/wp-includes/functions.php on line 6121
जाने कैसे वैदिक ज्योतिष निकलेगा आपकी शादी में देरी का हल - Blog

जाने कैसे वैदिक ज्योतिष निकलेगा आपकी शादी में देरी का हल

शादी

एक व्यक्ति के जीवन में कई महत्वपूर्ण पढाव और पहलु होते हैं जिसमे से सबसे ऊपर उसका विवाह है। बाकी पड़ाव और पहलु भी बहुत जरुरी है जैसे शिक्षा, करियर आदि लेकिन सबसे ऊपर कोई पहलु है तो वो है विवाह क्योकि विवाह वो है जो एक इंसान को दूसरे इंसान से जीवन भर के लिए जोड़ देता है।शादी वो बंधन है जिससे परिवार का विस्तार होता है और समाज की संरचना होती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ वैदिक ज्योतिषी द्वारा रिश्तों, विवाह, प्रेम और जन्म कुंडली पर सर्वोत्तम ज्योतिष परामर्श प्राप्त करें।

शादी व्यक्ति को उसके कर्तव्यों से और जिम्मेदारियों से मिलाती है। व्यक्ति को अपने परिवार के प्रति उसका दायित्व समझ आता है और वो अपनी महत्वकांशाओ और इच्छाओ से पहले अपने परिवार की इच्छाओ और भलाई को पहले महत्व देने लगते हैं। कुछ खुशकिस्मत होते हैं जिनका विवाह समय पर हो जाता है लेकिन कुछ ऐसे होते हैं कि उनकी शादी नही होती है और शादी करना अपना परिवार बनाना उनके लिए एक सपना ही रह जाता है। 

क्या उनके विवाह न होने और उसमे हो रही देरी का कोई इलाज है?

हाँ इलाज है, इलाज है वैदिक ज्योतिष में। 

वैदिक एस्ट्रोलोजी

वैदिक एस्ट्रोलोजी में शादी और जीवन से जुडी हर परेशानी का हल है। इस प्राचीन विद्या में इतना बूता है कि उसके उपाय करके जीवन की परेशानियों से निजाद पाया जा सकता है। वैदिक एस्ट्रोलोजी के विद्वान और अनुभवी ज्योतिषी अपने ज्ञान और वैदिक साइंस की मदद से अविश्वसनीय मार्गदर्शन करेगे जिससे व्यक्ति अपने भाग्य में बदलाव ला सकता है।

वैदिक ज्योतिष परेशानियों का समाधान कैसे निकलता है?

व्यक्ति के कर्म बहुत महत्वपूर्ण होते है। पिछले जन्म के अच्छे और बुरे कर्म हैं और इस जन्म के कर्म हमारे साथ चलते हैं। ब्रह्माण्ड ने हमारे ग्रहों को हमारे कर्मो का फल देने की जिम्मेदारी दी है। ग्रहों को बाटे गए कर्मो के आधार पर हमे जीवन में परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

हमारे बुरे कर्मो का परिणाम देंने के लिए जिन ग्रहों को ज़िम्मेदारी मिली होती हैवो परिणामस्वरूप हमारी ज़िन्दगी में परेशानी और मुश्किलें लाते हैं और जिन ग्रहों को हमारे अच्छे कर्मो का फल देने का काम सौपा गया है वो हमे धन दौलत, सफलता और समृद्धि देते हैं।

वैदिक एस्ट्रोलॉजी ज्योतिषी को व्यक्ति की कुंडली का पूर्ण मुआयना करने के काबिल बनाता है और उसके हिसाब से वो व्यक्ति के बुरे ग्रहों और अच्छे ग्रहों का पता लगाते हैं और उसके आधार पर व्यक्ति को उनके जीवन की परेशानियों के हल सुझाते हैं। वो जो हल सुझाते हैं उससे उनके बुरे और आक्रमक ग्रह शांत  होने लगते हैं।

ज्योतिष व्यक्ति की कुंडली के अशुभ ग्रहों को पहचानकर अपने वैदिक ज्योतिष के ज्ञान से उसके प्रभाव को कम कर सकते है। ज्योतिषी  वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों के आधार पर जो उपाय निकलते हैं उससे व्यक्ति के ग्रह मजबूत होते हैं और नकारात्मकता सकारात्मकता में बदलने लगती है।

यह भी पढ़ें:- 2022 में शादी करने के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां

वैदिक ज्योतिष देरी से विवाह होने के विषय में क्या कहता है?

ज्योतिषी व्यक्ति के विवाह सम्बन्धी उपाय बताने से पहले व्यक्ति की कुंडली का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया जाता है। वो ये जांचते हैं कुंडली के किस घर में कौन सा ग्रह है।

दूसरा घर

ये भाव परिवार को दर्शाता है अत: ये व्यक्ति की शादी के लिए महत्वपूर्ण भाव माना जाता है।

पांचवा घर

ये घर प्यार और बच्चे को दर्शाता है। ये ग्रह तब बहुत प्रभावी होता है जब जातक प्रेम विवाह की योजना बनाता है या शादी शुदा जोड़ा बच्चे की उम्मीद कर रहे होते हैं।

सातवाँ घर

ये घर शादी, जीवन साथी और सामाजिक स्वीकृति को दर्शाता है। जब भी ज्योतिष किसी व्यक्ति के विवाह से सम्बंधित जांच करता है इस घर का गहन अध्ययन होता है।

नवां घर

इस घर का भी शादी से बहुत गहरा सम्बन्ध है।

ग्यारहवा घर

ये भाव व्यक्ति के लाभों और इच्छाओं की प्राप्ति को दर्शाता है। व्यक्ति की विवाह में कोई बाधा न आए और सफलतापूर्वक विवाह हो जाए इसके लिए आवश्यक है कि उसे कुंडली के 11वें भाव का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो।

व्यक्ति के विवाह में हो रही देरी की जाँच करने के लिए ज्योतिष उसकी कुंडली का गहन जांच करते है और फिर उस जांच के आधार और ग्रहों के विभिन्न घरो की स्थिति के आधार पर उपाय बताते हैं। उनके उपायों से ग्रह शांत होते हैं और शादी होने के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।जब बाधाएं दूर हो जाती है व्यक्ति को विवाह प्रस्ताव आने लगते है और विवाह का योग बनने लगता है।

अगर आपके विवाह में देरी हो रही है या विवाह होने में कोई न कोई अडचन आ रही है तो अपनी कुंडली का विश्लेष्ण किसी अनुभवी और विद्वान ज्योतिष से कराए। आप हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिष को कुंडली दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- रोमांस और प्यार के लिए क्या हो बेडरूम की दिशा

जाने कैसे वैदिक ज्योतिष निकलेगा आपकी शादी में देरी का हल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top