facebook

ज्योतिष के अनुसार जानें अप्रैल माह में होने वाले राशि परिवर्तन का क्या होगा प्रभाव

Alok Astrology

साल 2022 का अप्रैल महीना शुरू होने वाला है। नया महीना हमेशा नई उम्मीदें लेकर आता है। जिस प्रकार से सड़क पार करते हुए व्यक्ति को ये उम्मीद होती है कि उस पार कुछ तो बेहतर होगा। ठीक इसी प्रकार हर व्यक्ति को यह उम्मीद होती है कि आने वाला महीना पिछले महीने से अच्छा होगा। 

आज के लेख में हम ज्योतिष की मदद से यह जानने का प्रयास करेंगे कि आने वाला अप्रैल महीना क्या चमत्कार करने वाला है? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महीने राशियों का महापरिवर्तन होने जा रहा है। जी हाँ, अप्रैल महीने में एक या दो नहीं बल्कि 9 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। एक महीने की समय में इतने सारे ग्रहों का राशि परिवर्तन निश्चित रूप से किसी बड़े परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है। आइए हम समझ लेते हैं कि अप्रैल महीने की किन तिथियों पर कौन सा ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है?

आज ही हमें कॉल करके अपना स्लॉट बुक करें और पाएं सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषीय परामर्श विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री आलोक खंडेलवाल द्वारा ।

अप्रैल माह में मंगल का राशि परिवर्तन-

7 अप्रैल को मंगल वर्तमान राशि छोड़कर कुम्भ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल साहस व ऊर्जा के कारक ग्रह हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से जातक अपने साहस व आत्मविश्वास से आर्थिक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 

अप्रैल माह में बुध का राशि परिवर्तन-

8 अप्रैल को बुद्धि के कारक बुध मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मेष राशि के साथ ही अन्य राशियों के लिए भी यह समय मान सम्मान की दृष्टि से उत्तम रहने वाला है।  

अप्रैल माह में राहु का राशि परिवर्तन-

12 अप्रैल को राहु मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।  राहु का मेष राशि में यह गोचर लगभग 18 साल बाद होने जा रहा है। राहु का यह गोचर मिला जुला फल देने वाला है। इस दौरान धन हानि होने की संभावना है। 

अप्रैल माह में केतु का राशि परिवर्तन-

12 अप्रैल को केतु अपनी वर्तमान राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह समय धन लाभ की दृष्टि से बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में विशेष उन्नति होने के प्रबल योग हैं। 

अप्रैल माह में गुरु का राशि परिवर्तन-

13 अप्रैल को गुरु अपनी वर्तमान राशि छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु शिक्षा के कारक ग्रह हैं। इस दौरान शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में जातक विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। इसके अलावा गुरु के प्रभाव से आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी। 

अप्रैल माह में सूर्य का राशि परिवर्तन-

14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन जातकों का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगा। इस दौरान विदेश यात्रा का योग बन सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय हो सकता है। 

अप्रैल माह में शुक्र का राशि परिवर्तन-

27 अप्रैल को दैत्य गुरु शुक्र मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र समस्त परकर के भौतिक सुखों के कारक ग्रह हैं। इस दौरान जातक की भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

अप्रैल माह में शनि का राशि परिवर्तन-

29 अप्रैल को शनि देव कुम्भ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके साथ ही धनु राशि वाले जातक शनि की साढ़े साती से मुक्त हो जाएंगे। इस दौरान जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। 

अप्रैल माह में ग्रहों से राशि परिवर्तन से ये राशियाँ होंगी सर्वाधिक प्रभावित-

अप्रैल माह में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से जो राशियाँ से सर्वाधिक प्रभावित होने वाली हैं उनमें मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, कुम्भ राशि व मीन राशि शामिल हैं। 

निष्कर्ष –

अप्रैल माह में इतने बड़े स्तर पर ग्रहों का राशि परिवर्तन व्यक्तिगत प्रभाव के साथ साथ किसी बड़े वैश्विक बदलाव की ओर भी इशारा कर रहा है।

ज्योतिष के अनुसार जानें अप्रैल माह में होने वाले राशि परिवर्तन का क्या होगा प्रभाव
Scroll to top