facebook

मूंगा रत्न को किस रत्न के साथ पहना जा सकता है?

मूंगा रत्न

सालो पहले से हिन्दू धर्म के लोग रत्नों को पहनते आ रहे हैं। रत्नशास्त्र के अनुसार कुल मिलाकर 84 उपरत्न और 9 रत्न होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर रत्न का किसी न किसी ग्रह से सम्बन्ध होता है। मुख्यत: पुखराज, मूंगा रत्न(moonga ratna),मोती,पन्ना,हीरा और माणिक रत्न प्रचलित हैं जिन्हें ज्यादातर पहना जाता है लेकिन रत्न हर कोई धारण नही कर सकता है। व्यक्ति अपने ग्रह के आधार पर ही रत्न धारण कर सकता है। विद्वानों के अनुसार यदि व्यक्ति अपने ग्रह के हिसाब से रत्न धारण करेगा तो वो जीवन में तरक्की और सफलता हासिल करेगा अन्यथा उसे नुक्सान भी हो सकते हैं और ये नुक्सान सिर्फ शारीरिक और आर्थिक ही नही बल्कि मानसिक भी सकते हैं। 

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए 

ज्योतिषाचार्य ग्रह से होने वाले अशुभ प्रभावों को कम या ख़त्म करने के लिए और शुभ ग्रहों के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए नवरत्न धारण करने को कहते हैं। इन नवरत्नों से कुंडली में जिस तत्व की कमी होती है, उसको पूरा करने की सम्भावना बढ़ जाती है। रत्नों से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। 

कुछ लोग अलग अलग ज्योतिषों के पास जाते हैं तो उनके द्वारा सुझाए गए अलग रत्नों को धारण कर लेते हैं। वो इन्हें धारण करके सोचते हैं इन सभी रत्नों का उन्हें लाभ मिलेगा लेकिन ऐसा नही है। ऐसा करने से आप नुकसान झेल सकते है। ऐसा इसलिए क्योकि जितने भी रत्न हैं वो किसी विशेष के साथ अगर पहना जाए तो ही लाभ देता है। यदि व्यक्ति ने अज्ञानता वश शत्रु ग्रहों के रत्न एक साथ पहन लिया तो उन्हें सिर्फ शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक, आर्थिक परेशानियाँ भी झेलनी पड़ सकती है। शत्रु ग्रह के रत्न पहनकर व्यक्ति का कई बार व्यवहार और स्वभाव भी बदल जाता है जिसके चलते उसके अपने दोस्तों, परिवार और कार्यस्थल पर सम्बन्ध बिगड़ने लगते हैं।

सभी नवग्रह रत्नों में से मोती रत्न और मूंगा रत्न असल में जैविक हैं। रत्नशास्त्र अनुसार मूंगा रत्न मंगल ग्रह का रत्न है, जो आक्रामक और क्रूर माना जाता है वही मोती रत्न को शांत और शीतल माना जाता है क्योकि इस रत्न का स्वामी चंद्रमा है। इन दोनों को व्यक्ति एक साथ इसलिए धारण करता है ताकि उसे स्वामी ग्रह से लाभ मिले।

मूंगा रत्न को पहनने से होने वाले लाभ (moonga ratna ke fayde)

  • जो व्यक्ति अपनी राशि अनुसार मूंगा रत्‍न पहनता है उसे समाज में बहुत मान सम्मान मिलता है और साथ ही उसका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
  • चूँकि मूंगा रत्न का स्वामी मंगल ग्रह है, इसे पहनने से व्यक्ति निर्भय और साहसी होता है।
  • इसे पहनकर व्यक्ति अपने आप में जोश, उमंग और उत्साह महसूस करता है।
  • मूंग रत्न का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में होता है।

मोती रत्न पहनने के लाभ

  • मोती रत्न का स्वामी है चंद्रमा इसी कारण इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में संतुलन, सुख, शांति और सकारात्मकता आती है।
  • मोती रत्न का स्वाभाव शांत है अत: इसे धारण करने से चंचल मन स्थिर रहता है और मानसिक संतुलन बना रहता है। इतना ही इससे व्यक्ति में प्रजनन क्षमता भी बढती है।
  • जिस कुंडली में चंद्रमा उच्च और शुभ स्थान पर विराजित है उस कुंडली वाला व्यक्ति भावनात्मक और मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ होगा। 
  • मोती रत्न धारण करने से चन्द्रमा ग्रह से होने वाले लाभ मिलने लगते हैं।

दोनों रत्नों के लाभ पता चल गए हैं लेकिन क्या इन दोनों को साथ में पहनना शुभ है या अशुभ। आइये जानते हैं।

यह भी पढ़ें – नौकरी या व्यवसाय ? जानें आपके लिए क्या है सही ?

मोती रत्न और मूंगा रत्न साथ में पहन सकते हैं या नही

  • दोनों रत्नों के लाभ जानने के बाद आपको पता चल गया होगा कि मोती रत्न शीतल है तो मंगल ग्रह गर्म और तेज।ऐसा माना जाता है कि चन्द्रमा ग्रह और मंगल ग्रह के मैत्री सम्बन्ध होते हैं इसी कारण दोनों को साथ में पहनना शुभ है। इन दोनो रत्नों को पहनने से व्यक्ति पर कोई अशुभ प्रभाव नही पड़ेगा।
  • मंगल ग्रह वाले मूंगा रत्न(moonga ratna) के प्रभाव से व्यक्ति हमेशा आत्मविश्वास से भरा होगा और वो अपने कार्यो में निरंतर लगा रहेगा। मंगल ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति ताकत, हिम्मत और विश्वास के साथ सरल से लेकर कठिन निर्णय लेने में सक्षम होगा।
  • यदि व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह होने की वजह से उसे किसी प्रकार की परेशानियाँ आ रही हैं तो मूंगा रत्न धारण करने से उसको लाभ मिलने लगेगे।
  • मूंगा रत्न के स्वामी है मंगल ग्रह जो गर्म है और मोती रत्न के स्वामी है चंद्रमा जो की शीतल है। मूंगा रत्न से बल और हिम्मत मिलती है तो मोती रत्न से मानसिक शांति। अत: दोनों को एक साथ धारण करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। 

मोती रत्न और लाल मूंगा रत्न साथ में पहनने से होने वाले लाभ

मोती रत्न और लाल मूंगा रत्न(moonga ratna) पहने से व्यक्ति की सेहत अच्छी बनी रहती है और उसको मानसिक शांति और सुख प्राप्त होता है, इसलिए व्यक्ति यदि दोनों रत्न एक साथ पहनने की सोच रहा है तो बिना संकोच पहन सकता है। इन दोनों को एक साथ पहनने से उन पर कोई भी दुष्प्रभाव नही होगा।

हम और आप moonga ratna ke fayde जान गए हैं और ये जान गए हैं कि नवरत्न का हमारे जीवन पर कितना अच्छा असर हो सकता है। नवरत्न हमारे  जीवन को समृद्ध और सुखमन बना सकते है। मोती रत्न धारण करने से आजकल के व्यस्तम और तनाव भरे माहोल में व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ने से बच जाता है। व्यक्ति इतना व्यस्त है और काम का इतना प्रेशर है कि कई बार वो तनाव ग्रस्त हो जाते है। तनाव कई बार कई लोगो को डिप्रेशन में भी ले जाता है। ऐसे तनाव ग्रस्त माहोल में मोती रत्न उनकी बहुत मदद कर सकता है क्योकि मोती रत्न से व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत होगा और मूंगा रत्न (moonga ratna) पहनने से वो जीवन में आने वाली मुसीबतों से नही डरेगा और पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन की परेशानियों से उभरेगा। दोनों रत्न मिलकर उसको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाएगे और यदि वो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हुए तो उनका पूरा जीवन सुखमय बीतेगा। इतना ही वो अपने कार्यक्षेत्र में पहले के मुकाबले कई गुना अच्छा परफॉर्म करेगे और अच्छी परफॉरमेंस के चलते जीवन में सफलता पा लेगे।

अगर आप ये दोनों रत्न पहनना चाहते हैं और ये जानना चाहते हैं कि इन दोनों को पहनना आपके लिए शुभ है या अशुभ, तो हमसे संपर्क करे।

यह भी पढ़ें – जाने किस राशि वाले को फलता है मोती

मूंगा रत्न को किस रत्न के साथ पहना जा सकता है?
Scroll to top