facebook

जाने किस राशि वाले को फलता है मोती

मोती एक जैविक रचना है न कि कोई रत्न फिर भी इसे नवरत्नों में से एक माना जाता है। रत्नशास्त्र के अनुसार मोती रत्न चंद्रमा का रत्न है। कई बार मोती रत्न को एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिस प्रकार चंद्रमा ठंडा, शांत, शीतल और सुन्दर होता है उसी प्रकार रत्न भी सुन्दर, शांत और शीतल होता है। इस रत्न को पहनने से व्यक्ति का मन शांत और प्रफुलित रहता है। इस रत्न को पहनने से व्यक्ति के शरीर के रसायन प्रभावित होते हैं। चन्द्रमा की तरह मोती रत्न भी एकदम तेज प्रभाव नही डालता है अपितु धीरे धीरे अपना असर डालता है। ये बात लगभग सबको पता है इसलिए उनको लगता है कि मोती पहनने से कोई नुक्सान नही है जबकि ऐसा नही है। गलत राशि वाला व्यक्ति अगर मोती रत्न पहन ले तो धीरे धीरे उसको नुक्सान हो सकता है। इसी कारण आप सभी का ये जानना बेहद जरुरी है कि moti kis rashi ko pehna chahiye और ये भी जानेगे कि किस राशि के लोगो को मोती रत्न धारण नही करना चाहिए अन्यथा उन्हें नुक्सान हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार जिन व्यक्ति का चन्द्रमा ग्रह अशुभ या कमजोर होता है वो मोती धारण कर सकते है। आज की पोस्ट में हम आपको पांच मुख्य रत्नों में से एक रत्न मोती के बारे में जानकारी देने वाले हैं और अगर आप इस रत्न के बारे में सम्पूर्ण जानकारी पाना चाहते हैं तो इस पोस्ट के अंत तक जरुर बने रहे क्योकि हम आपको moti kis rashi ko pehna chahiye और मोती रत्न पहनने के लाभ क्या है ये सब बताने वाले हैं। मोती किस राशि को पहनना चाहिए? Moti Kis Rashi Ko Pehna Chahiye

क्या आप ऑनलाइन सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी की तलाश कर रहे हैं? हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी द्वारा ज्योतिष परामर्श के लिए 

मेष राशि :

चंद्रमा मेष राशि वाले व्यक्ति की कुंडली में चौथे घर में बैठा है। ये स्थिति शुभ मानी जाती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को माता का सुख, भवन, भूमि और वाहन आदि का सुख मिलता है। ऐसे व्यक्ति अगर मोती रत्न धारण करेगे तो उनको माता, भवन, भूमि और वाहन विषय में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

कर्क राशि :

मोती कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ है क्योकि उनकी कुंडली में चंद्रमा ग्रह स्वामी, लग्न स्वामी और शरीर स्वामी होता है। इस राशि के जातको द्वारा मोती धारण करने से उनकी शरीर और दिमाग दोनों का तालमेल सही बना रहता है। इतना ही नही शरीर और मन का भी तालमेल अच्छा रहता है। इसी कारण व्यक्ति सही दिशा में कार्य करता है और सफलता पाता है।

तुला राशि :

चंद्रमा तुला राशि वालो की कुंडली के दसवे घर में बैठा है। ये स्थान पिता और करियर का होता है। इस स्थिति में तुला राशि वाले व्यक्तियों को मोती रत्न जरुर पहनना चाहिए। इसको धारण करने से उनका करियर बेहतर होगा और उनको पिता को भी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि :

ज्योतिष अनुसार जिनकी राशि वृश्चिक राशि है उनको मोती रत्न पहनना चाहिए लेकिन चंद्रमा यंत्र के साथ। ऐसा इसलिए क्योकि इनकी कुंडली में चन्द्रमा भाग्य स्थान में बैठा है लेकिन वो नीच है। यदि व्यक्ति मोती रत्न और चंद्रमा यंत्र दोनों पहनेगे तो चन्द्रमा की नीचत्व को चंद्रमा यंत्र रोकेगा और मोती रत्न व्यक्ति के भाग्य को चमका देगा।

मीन राशि :

चंद्रमा मीन राशि वालो की कुंडली में पाचवे घर में बैठा करता है और ये घर शुभ माना जाता है अत: इस राशि वालो के लिए मोती रत्न शुभ है। यदि मीन राशि वालो को संतान सुख नही मिल रहा है तो मोती रत्न के प्रभाव से उन्हें संतान हो सकती है और अगर उनकी पहले से संतान है तो मोती पहनने से संतान को लाभ होगा। मीन राशि वाले स्टूडेंट अगर मोती रत्न पहने तो उसे सफलता जरुर मिलेगी।

मोती रत्न किन राशियों के लिए है अशुभ

वृषभ राशि :

यदि चंद्रमा वृषभ राशि की कुडली में तीसरे घर में हो तो ये अकारक माना जाता है। ऐसे में यदि इस राशि के लग्न में चंद्रमा न बैठा हो तो उन्हें मोती रत्न नही धारण करना चाहिए। अगर वो ये रत्न पहनेगे तो उनके अपने भाई या बहन से मतभेद हो सकते हैं और उनके साथ कुछ अशुभ भी घट सकता है

मिथुन राशि :

मिथुन राशि वाले व्यक्ति की कुंडली में चन्द्रमा दूसरे घर में होता है और ये मारकेश है। इसी कारण मिथुन राशि वालो को मोती रत्न धारण नही करना चाहिए और अगर उन्होंने धारण किया तो उनको मानसिक कष्ट हो सकते हैं।

सिंह राशि :

इस राशि वालो को रत्न नही पहनना चाहिए क्योकि इस राशि की कुंडली में चंद्रमा बारहवें घर में होता है। यदि इस राशि के लोग मोती रत्न पहनेगे तो उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी जैसे जकडन या सर्दी जुखाम जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं और उन्हें किसी भारी खर्च को भी उठाना पड़ सकता है।

इस राशि के व्यक्ति की कुंडली में ग्यारहवें स्थान पर चंद्रमा होता है जो एक अकारक स्थान माना जाता है। यदि ये मोती धारण करेगे तो उनकी आमदनी बढ़ सकती है लेकिन साथ ही आमदनी से कई ज्यादा परेशानियाँ झेलनी पड़ जाएंगी।

कन्या राशि :

इस राशि के व्यक्ति की कुंडली में ग्यारहवें स्थान पर चंद्रमा होता है जो एक अकारक स्थान माना जाता है। यदि ये मोती धारण करेगे तो उनकी आमदनी बढ़ सकती है लेकिन साथ ही आमदनी से कई ज्यादा परेशानियाँ झेलनी पड़ जाएंगी।

धनु राशि :

इस राशि वाले लोगो की कुंडली में आठवें घर में चंद्रमा होता है जो अष्टमेश स्थान माना जाता है। ये स्थान अशुभ होता है अत: इन्हें मोती धारण नही करना चाहिए। अगर इन्होने मोती धारण किया तो इन्हें बेहद बुरे सपने आएगे और हमेशा मन निराश और दुखी रहेगा।

मकर राशि :

इस राशि की कुंडली में सातवे घर चन्द्रमा होता है। ये स्थान सप्तमेश मारकेश माना जाता है अर्थात ये स्थान अशुभ है। यदि इस राशि के लोग मोती धारण करेगे तो उनकी मानसिक स्थिति इतनी ख़राब हो जाएगी कि वो आत्महत्या करने की भी सोच सकते है।

कुंभ राशि :

इस राशि वालो की कुंडली में छठे घर में चंद्रमा होता है। ये स्थान अकारक स्थान है अर्थात अशुभ है। यदि इस राशि के लोग रत्न पहनेगे तो उनको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस रत्न के दुष्प्रभाव से आपको सर्दी जुखाम जैसी शारीरिक परेशानी हो सकती है। साथ ही आपके दोस्त दुश्मन बन सकते है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए कौन सा रत्न लाभकारी है तो हमसे संपर्क करे।

जाने किस राशि वाले को फलता है मोती
Scroll to top